{"_id":"68e53e2f86e4db7f6c0af508","slug":"robin-surrender-in-court-hapur-news-c-306-1-gha1001-117862-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अधिवक्ता के वेश में रोबिन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अधिवक्ता के वेश में रोबिन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण
Tue, 07 Oct 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
गढमुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में युवक पर हुई फायरिंग में नामजद आरोपी ने जनपद मेरठ के गांव भडौली निवासी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को हापुड़ की गढ़ और मेरठ जनपद की पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी ने सोमवार को अधिवक्ता का वेश बनाकर मेरठ न्यायालय में सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस अब उसको बी वारंट पर लाकर अपने मुकदमे में मामले की पूछताछ करेगी।
क्षेत्र के गांव नानपुर में करीब 15 दिन पूर्व बाल कटवाने आए जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली निवासी शिवम पर उनके ही गांव निवासी विनीत ने गोली चला दी थी। उस घटना में शिवम बाल-बाल गया, जबकि आरोपी कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। घटना में शिवम के चाचा सतीश प्रधान और प्रमोद भड़ाना ने विनीत के अलावा रोबिन और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के मुख्य आरोपी विनीत ने 27 सितंबर को मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि रोबिन ने 27 सितंबर की सुबह भाजपा नेता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी। रोबिन को भी गढ़ की पुलिस निरंतर तलाश कर रही थी। उस घटना के बाद से गढ़ कोतवाली पुलिस के साथ मेरठ की पुलिस भी उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन, रोबिन का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पिछले दिनों रोबिन ने न्यायालय में सरेंडर के लिए आवेदन किया। सोमवार को रोबिन के सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन रोबिन अपने बाल और दाढ़ी कटवाने के बाद अधिवक्ता जैसी ड्रेस पहन हाथ में एक फाइल लेकर कोर्ट में पहुंच गया। जहां उसको कोई पहचान नहीं सका। आरोपी ने स्वयं को सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को बाद में हो सकी। वहीं, सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि रोबिन को न्यायालय से बी वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि हत्या के प्रयास वाले में मामले में आगे की कार्रवाई बढ़ सके।