फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   roadways bus in jaam

Hapur News: जाम में फंसी रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान

Fri, 15 Nov 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 15 Nov 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
roadways bus in jaam
हापुड़। कार्तिक गंगा स्नान के कारण यात्रियों को बसों की किल्लत झेलनी पड़ी। रात को गढ़ जाने और सुबह वापसी के लिए यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। कुछ बसें बाईपास से गुजर गईं। इस दौरान डग्गामार वाहनों की चांदी रही।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक गंगा में स्नान के लिए दो दिन से भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। रहा। जिसके कारण डिपो की अधिकांश बसों जाम में फंसी रहीं। बड़ी संख्या में यात्री मेरठ रोड तिराहे, बुलंदशहर रोड, स्याना बस अड्डा, रोडवेज बस अड्डा पर घंटों तक बस के आने का इंतजार करते रहे। एक से डेढ़ घंटे का इंतजार करने के बाद उन्हें बस मिल सकीं। जिन यात्रियों को जल्दी थी उन्होंने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन


वहीं, रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को बसों में सीट तक नही मिल सकी। सबसे अधिक बसों की किल्लत गाजियाबाद-नोएडा रूट पर रही। जिसके कारण इस रूट पर यात्रियों की सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि रोडवेज बसें डिपो द्वारा पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन कराया गया था। इसके अलावा अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। रूटों पर जाम होने के कारण पीछे से ही बसें देरी से पहुंच रही थीं। जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed