फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   roadrays

Hapur News: रोडरेज में कार व बाइक सवार के बीच मारपीट, लूट का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
roadrays
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के पास रोडरेज में कार व बाइक सवार दो युवकों में विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवक के साथ मारपीट व अभद्रता की। इस पर कार सवार युवक ने बाइक सवार युवकों पर नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला रोडरेज का पाया। हालांकि दोनों ही पक्षों ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला निवासी युवक नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की रात वह कार में सवार होकर घर लौट रहा था। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के पास पहुंचने पर बाइक सवार से उसकी कार से भिड़ंत हो गई। आरोप है कि रोडरेज के मामले में बाइक सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। झगड़ा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कार सवार युवक ने बाइक सवार युवकों पर नकदी व सोने की चेन लूटने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो मामला रोडरेज का निकला।
विज्ञापन


मामले में सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में मामला रोडरेज का मिला है। हालांकि दोनों ही पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed