{"_id":"58e93fb44f1c1b9d385b425e","slug":"road-is-filled-with-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में भरा है पानी गुस्साए असौड़ा वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में भरा है पानी गुस्साए असौड़ा वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
असौड़ा गांव स्थित अमन कालोनी में रास्ते में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं। जिसके विरोध में लोगों ने शनिवार को कालोनी में प्रदर्शन किया और समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नालियों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित है और रास्ते में भी जलभराव हो रहा है।
जिससे लोगों को रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही हे। वह ग्राम प्रधान से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रास्ते में जलभराव और नालियों में गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। प्रदर्शन में जुनैद खान, जीशान, बब्बन, हाजी इकराम, हाजी इंसार, इस्तेकार, वाहिद, नूर मौहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन