फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road construct in anand vihar and preet vihar

Hapur News: 9.40 करोड़ से प्रीत विहार और आनंद विहार में बनेंगी सड़कें

Sat, 27 Jul 2024 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Jul 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
road construct in anand vihar and preet vihar
हापुड़। आनंद विहार और प्रीत विहार के लोगों को जल्द ही गड्ढयुक्त सड़कों से निजात मिलेगी। एचपीडीए 9.40 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने कई साल पहले आनंद विहार, प्रीत विहार, प्रीत विहार विस्तार आदि योजनाओं की शुरूआत की थी। लेकिन मूलभूत सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले प्राधिकरण के वीसी डॉ. नितिन कुमार गौड़ से टूटी सड़कों की शिकायत की थी। जिसके बाद वीसी ने स्वयं मौके पर जांच की। इसके अलावा अन्य मार्गों की स्थिति को भी देखा था। उन्होंने सभी सड़कों का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण द्वारा 2.11 करोड़ से आनंद विहार आवासीय योजना की सड़क संख्या छह की रिसर्फेसिंग, प्रीत विहार द्वितीय में 1.55 करोड़ से सड़कों का निर्माण, प्रीत विहार प्रथम की 24 मीटर एवं ई व डी ब्लाॅक की सड़कों का निर्माण 1.18 करोड़, प्रीत विहार विस्तार में क्षतिग्रस्त सड़कों का कार्य 97.59 लाख, आनंद विहार आवासीय योजना की सड़क संख्या-सात प्लॉट की ओर सड़क की रिसर्फेसिंग का कार्य 97.05 लाख, प्रीत विहार प्रथम के ए एवं बी ब्लाॅक में सड़कों का कार्य 77.32 लाख, आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एल में 12 मीटर एवं 18 मीटर सड़काें पर रिसर्फेसिंग का कार्य 67.19 लाख, आनंद विहार आवासीय योजना में सड़क संख्या-3 एवं सड़क संख्या-4 की रिसर्फेसिंग का काम 67.02 लाख और 56.56 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एल में भी आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग का कार्य कराया जाएगा। मामले में प्राधिकरण के सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण आदि के लिए टेंडर निकाले गए हैं। जल्द प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed