फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road accident of two truck

Hapur News: बछलौता फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा

Sat, 02 Nov 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
road accident of two truck
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास रसोई गैस सिंलिंडर व बालू रेत से भरे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद दोनों ट्रक पलट गए। इस दौरान सिलिंडर व बालू रेत हाईवे पर बिखर गया। टक्कर के दौरान आग लगने से एक सिलिंडर फट गया। गनीमत रही कि वह वाहनों से दूर सड़क किनारे जाकर गिरा था। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बालू रेत से सिलिंडर की आग को बुझाया। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग छह बजे रसोई गैस सिलिंडर से भरा ट्रक दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद जा रहा था। जिसे बिहार के जिला मोतीहारी निवासी चालक जगन सैनी चला रहा था। हाईवे-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर गलत दिशा से आ रहे बालू रेत से भरे अन्य ट्रक से उसके ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक पलट गए और बालू रेत व सिलिंडर हाईवे पर बिखर गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर बिखरे सिलिंडरों को एकत्र करने में जुट गए। इसी बीच एक सिलिंडर में अचानक आग लग गई और धमाके के साथ फट गया। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस दौरान हाईवे-9 पर वाहन का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि सिलिंडर किसी वाहन से नहीं टकराए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed