{"_id":"672650fbcba55797200daa34","slug":"road-accident-of-car-and-bike-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116582-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक से टक्कर लगने के बाद खाई में पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक से टक्कर लगने के बाद खाई में पलटी कार
Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार व कार चालक घायल हो गए।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी अरुण कुमार जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव किल्हौड़ा में गन्ना सेंटर पर कार्यरत हैं। शनिवार की दोपहर बाद वह बाइक से गन्ना सेंटर से घर लौट रहे थे। गांव बदनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक व कार की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में अरुण कुमार व कार चालक मोहित निवासी गांव बदनौली घायल हो गए। इनमें से अरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह व नंगौला चौकी प्रभारी जतिन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बाइक व कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।
सीओ जितेंंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।