फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rld chief jayant chaudhary moves to lakhimpur after tussle with police in hapur

हापुड़: लखीमपुर खीरी जा रहे जयंत चौधरी को बृजघाट टोल पर रोका, धक्का-मुक्की कर निकले

Mon, 04 Oct 2021 03:16 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Oct 2021 03:16 PM IST
सार

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और पुलिस अधिकारियों के बीच बृजघाट टोल प्लाजा पर नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद वे धक्का-मुक्की करते हुए आगे निकल गए।

विज्ञापन
rld chief jayant chaudhary moves to lakhimpur after tussle with police in hapur
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : facebook.com/JayantRLD

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद सोमवार को हापुड़ जिला में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे थे। इस बीच पुलिस टीम ने उन्हें बृजघाट टोल पर रोकने की कोशिश की। इसके बाद वे पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की कर लखीमपुर के लिए निकल गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लखीमपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की कार से मारे गए किसानों के परिवार से मिलने जा रहे थे। बृजघाट टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। गढ़ थाना के इंस्पेक्टर ने जयंत चौधरी के काफिले को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मुरादाबाद की ओर कूच कर गए। 
विज्ञापन


हापुड़ में धारा 144 लागू
जिले में चप्पे-चप्पे पर एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी जगह-जगह जाकर खुद निर्देश दे रहे हैं। जिला अधिकारी (डीएम) अनुज सिंह ने सोमवार से 19 नवंबर तक जनपद में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed