फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Residential School for poor students in district.

जिले में बनेगा निर्धन छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय

Mon, 03 Jul 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 03 Jul 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Residential School for poor students in district.
विद्यालय - फोटो : डेमो पिक

बेहतर स्कूलों में पढ़ने का सपना संजोए गरीब छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उन्हें भी एक हाईटेक स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार जल्द ही हापुड़ समेत सूबे के 16 जिलों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना करने जा रही है।

विज्ञापन


जिले में इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि पढ़ाई से वंचित बच्चों को भी अच्छी गुणवत्ता परख शिक्षा मुहैया कराई जाए। इसी कारण प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन


सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से इसे मान्यता दी जाएगी। संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग के पास रहेगी। दरअसल, यह विद्यालय पूरी तरह से आवासीय होंगे। स्कूल परिसर में हॉस्टल के साथ कंप्यूटर एवं पुस्तकालय की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार रूम सेट की स्थापना होगी। सभी को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। कॉपी, किताब के साथ ही यूनिफार्म और भोजन भी मुफ्त मिलेगा।  इन स्कूलों में मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। कुल 480 छात्रों का चयन होगा। अभी एक से 12 तक कक्षाएं लगेंगी।

इसके बाद 2021 में पांच तक कक्षाएं खत्म कर दी जाएंगी। इसके बाद केवल छह से 12 तक स्कूल का संचालन होगा। विद्यालय में 15 प्रतिशत छात्र शहरी एवं 85 प्रतिशत छात्र देहात क्षेत्र के होंगे। इनमें 60 प्रतिशत छात्र अनुसूचित जाति के, 25 प्रतिशत छात्र पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत छात्र सामान्य वर्ग के होंगे।

करीब पांच एकड़ भूमि में विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए कमेटी भी बनायी जाएगी। जिसमें समाज कल्याण अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डीआइओएस, एक महिला एवं एक पुरुष अभिभावक, विद्यालय के प्राचार्य कमेटी के सदस्य होंगे।


जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि स्कूल के लिए शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। आवासीय स्कूल होने के कारण ऐसी भूमि को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है जो सड़क के करीब हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed