फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RCC drains will be constructed on Freeganj, Majidpura and Rampur Road at a cost of Rs 1.20 crore.

Hapur News: फ्रीगंज, मजीदपुरा और रामपुर रोड पर 1.20 करोड़ से बनेगा आरसीसी नाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
RCC drains will be constructed on Freeganj, Majidpura and Rampur Road at a cost of Rs 1.20 crore.
हापुड़। नगर पालिका द्वारा शहर के तीन मुख्य मार्गों पर 1.20 करोड़ रुपये से आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। फ्रीगंज, मजीदपुरा और रामपुर रोड पर बनने वाले इन नालों से जलनिकासी को बेहतर बनाया जाएगा। बारिश से पहले नालों के निर्माण को लेकर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से करीब 39.8 लाख से वार्ड नंबर 23 में फ्रीगंज रोड पर माता मंदिर से पटेल मेमोरियल स्कूल के पास तक, 39.10 लाख से वार्ड नंबर 24 में रामपुर रोड पर हाजी सलीम की दुकान से हाजी यासीन के गोदाम तक और 39.89 लाख से वार्ड नंबर 39 के मजीदपुरा रोड पर हाजी अयूब के कार्यालय के पास से गली नंबर-09 के पास तक आरसीसी नाला व कवर्ड नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 32.35 लाख से गढ़-दिल्ली रोड पर पालिका के सामने पुराने नाले पर बनी पुरानी डॉट के स्थान पर पुलिया एवं नाला निर्माण कराया जाएगा। मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि अवस्थापना विकास निधि से होने वाले कार्यों को लेकर टेंडर निकाले गए हैं। मानसून से पहले निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed