फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with lady

Hapur News: शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
rape with lady
हापुड़। शादी का झांसा देकर एक युवक ने पति से अलग रह रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। दंपती के बीच समझौता होने पर विवाहिता ने पति को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद बुधवार को महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों अलग अलग रह रहे थे। इसी दौरान जिला बुलंदशहर के स्याना निवासी अमन से उसकी पत्नी की पहचान हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि अमन ने उसकी पत्नी को शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। इसके बाद एक दिन आरोपी धोखे से उसकी पत्नी को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने धोखे से अपने मोबाइल फोन से महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आपसी विवाद समाप्त होने पर मंगलवार को परेशान पत्नी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed