फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with a girl

Hapur News: मकान मालिक भाइयों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मकान मालिक के दो पुत्रों पर उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने करीब दो महीने पहली घटना में अभी तक कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद वह मेहनत मजदूरी कर परिवार पालती है। वह पिछले एक साल से एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही है। उसकी 14 वर्षीय पुत्री एक विद्यालय में पढ़ती है। 27 जुलाई 2023 को उसकी पुत्री घर आई थी। पुत्री को घर पर छोड़कर वह मजदूरी करने चली गई। आरोप है कि उसकी पुत्री को अकेला पाकर मकान मालिक को दोनों पुत्र घर में घुस आए। दोनों ने उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर हत्या की धमकी दी और फरार हो गए। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


लेकिन 26 अगस्त की रात दोनों आरोपी एक बार फिर उसके कमरे में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर बेरहमी से पीटा और पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी। घटना के बाद पुत्री ने भी अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस उस पर फैसले का दबाव बना रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed