फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape try from women

Hapur News: दहेज न देने पर दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 20 Oct 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Oct 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
rape try from women
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी हिला ने सिपाही पति सहित ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर पर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2022 को जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोपी पति यूपी पुलिस में सिपाही है और इस समय जिला लखीमपुर खीरी में तैनात है। शादी में 25 लाख रुपये परिजनों द्वारा खर्च किए गए थे। लेकिन दान-दहेज से पति, ससुर व अन्य ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। उससे 10 लाख रुपये की ओर मांग की गई। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि 6 फरवरी 2023 को ससुराल में मौजूद थी। तभी ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बात की शिकायत पति से की तो उसके साथ अभद्रता की गई। सात फरवरी 2023 को ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर घर से बाहर कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुरालियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed