{"_id":"674fe9317037df20ef0ff818","slug":"rape-from-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117650-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया निकाह
Wed, 04 Dec 2024 11:01 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला से शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसके साथ निकाह भी कर लिया। गर्भपात का विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीडि़ता ने बताया कि वह मोहल्ला निवासी युवक को एक वर्ष से जानती है। आरोपी उससे निकाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी ने गाजियाबाद ले जाकर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार गर्भपात कराने का प्रयास भी किया। जिस पर उसने गर्भपात कराने से साफ इन्कार कर दिया।
इसके बाद बाद आरोपी पति, ससुर व सास ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। उसने कोतवाली पुलिस व उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंची। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।