{"_id":"666dccdca709fd50ae0347d7","slug":"rape-alligation-on-three-boys-hapur-news-c-306-1-gha1001-107489-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Sat, 15 Jun 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर सास पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर की छत पर सोई हुई थी। इसी दौरान करीब सुबह चार बजे गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के तीन युवक छत पर पहुंच गए। जिन्होंने छत पर आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू दिया। जिससे उसकी आंख खुल गई। तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। हंगामा होने और शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुल गई। जिन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि थाने में तहरीर दी गई है, तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।