फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rajyarani express cancelled

Hapur News: आज से पांच दिन तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

Thu, 13 Feb 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
rajyarani express cancelled
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी के साथ ही अब ट्रेनों के निरस्त होने से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। मुरादाबाद रेल मंडल के बालामाऊ स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग, प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते 14 से 19 फरवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। ऐसे में शुक्रवार से पांच दिन तक लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं शनिवार से तीन दिन के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का भी संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन


हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों यात्री राज्यरानी एक्सप्रेस में सवार होकर अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के लिए रवाना होते हैं। सुबह लखनऊ के लिए एक ही ट्रेन होने के कारण अधिकांश यात्री इसपर निर्भर रहते हैं। लेकिन अगले पांच दिन तक ट्रेन के निरस्त होने के कारण रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली (22453) राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी और (22454) राज्यरानी एक्सप्रेस 15 से 19 फरवरी तक निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली (15127) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 से 17 फरवरी तक और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 से 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक बदले मार्ग लखनऊ, कानपुर, खुर्जा, हापुड़ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि 14 से 19 फरवरी तक मुरादाबाद रेल मंडल के बालामाऊ स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग, प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते मेगा ब्लॉक रहेगा। जिस कारण ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इस दौरान यात्री अन्य ट्रेनों या संसाधनों का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed