{"_id":"65885f372001b7cd650fb8f9","slug":"rajwaha-cut-water-in-land-hapur-news-c-306-1-gha1001-3566-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रजवाहा कटने से आलू व गेहूं की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रजवाहा कटने से आलू व गेहूं की फसल जलमग्न
Sun, 24 Dec 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ढाना रोड स्थित अक्खापुर-फुल्डहरा रजवाहा कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं, आलू और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
गांव अक्खापुर के निकट से रजवाहा होकर निकल रहा है। रविवार सुबह अचानक गांव के मोड़ के निकट रजवाहे की पटरी कट गई। जिसके बारे में किसानों को करीब सात बजे जानकारी मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर जंगल पहुंच गए। जहां कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रजवाहे के कटान को रोका जा सका, लेकिन तब तक सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इस दौरान किसान राजवीर सिंह ने बताया कि रजवाहे की पटरी टूटने से उनकी पांच बीघा जबकि गांव के रहने वाले कर्मवीर, हरीश, बाके सिंह, युद्धवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीश कुमार, धर्मवीर समेत दर्जनों किसानों की गेहूं, आलू, गन्ने की फसलों में पानी भर गया है। किसानों ने रजवाहे की पटरी को पक्की बनवाने की मांग करते हुए क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजे की भी मांग की है। एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि संबंधित गांव के लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।