{"_id":"67a8ead644b6a594ba0efa2c","slug":"railway-underpass-will-be-built-at-partapur-road-gate-with-eight-crores-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120178-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आठ करोड़ से परतापुर रोड फाटक पर बनेगा रेलवे अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आठ करोड़ से परतापुर रोड फाटक पर बनेगा रेलवे अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। हापुड़-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर पिलखुवा क्षेत्र के परतापुर रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या-85 पर 15 फरवरी से रेलवे अंडरपास का निर्माण शुरू हो जाएगा। अंडरपास निर्माण पूरा होने के बाद अनेक गांव के लोगों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अंडरपास निर्माण के दौरान लोगों को फाटक बंद होने से परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।
रेलवे लाइन पर बने रेलवे फाटकों पर वर्तमान में ट्रेन या मालगाड़ी आने पर फाटक बंद कर दिया जाता है, इससे वाहन चालकों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके चलते दिल्ली मुरादाबाद रूट पर ट्रैक सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे ट्रेनों की गति 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा किया जाएगा।
परतापुर रोड रेलवे फाटक से परतापुर अतरौली, भोजपुर, मोदीनगर के लिए भी वाहनों का आवागमन होता है। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बन जाती है। लगातार ट्रेनें गुजरने के दौरान वाहनों की कतार हाईवे तक पहुंच जाती है। जाम में फंसकर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा अभी तक रेलवे लाइन के नीचे पांच मीटर चौड़ाई के बॉक्स लगाकर अंडरपास बनाए गए हैं। लेकिन फाटक संख्या-85 पर बनने पर बनने वाले अंडरपास की चौड़ाई 10 मीटर व लंबाई 120 मीटर होगी। इसके साथ ही अंडरपास में डिवाइडर का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अंडरपास के ऊपर टीनशेड भी बनेगा और अंडरपास में बारिश का पानी भराव की समस्या समाधान के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम टैंक का निर्माण होगा। इससे भू गर्भ जलस्तर में भी वृद्धि होगी।
अंडरपास निर्माण होने तक झेलनी पड़ेगी परेशानी
परतापुर रेलवे फाटक से आसपास के गांवों के लोगों के साथ भोजपुर, मोदीनगर जाने वाले सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। अंडरपास निर्माण के दौरान इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को करीब दो माह तक आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
आठ करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास
कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा रेलवे फाटकों को खत्म कर उनके स्थान पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। फाटक संख्या-85 पर भी अंडरपास बनाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंडरपास निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सप्ताह से फाटक बंद कर अंडरपास निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। इस दौरान फाटक से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन अन्य मार्गों से होगा।