फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ragini mahotsav in kartik mela

Hapur News: कार्तिक मेले में हापुड़ की पहचान बनेगा रागिनी महोत्सव

Wed, 20 Aug 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 20 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
ragini mahotsav in kartik mela
हापुड़। ब्रजघाट में गंगा किनारे लगने वाला ऐतिहासिक कार्तिक मेला इस बार रागिनी परंपरा का केंद्र बनेगा। जिला प्रशासन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी में है। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर आगामी दो से तीन दिन में लिंक भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

मिनी हरिद्वार के नाम से विख्यात ब्रजघाट में गंगा किनारे 15 दिन तक चलने वाला कार्तिक मेले अभी तक दूर दराज के कलाकार ही रंगमंच के जरिए श्रद्धालुओं का मनोरंजन करते रहे हैं। इस बार जिला प्रशासन ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं के जरिए मेले को अधिक रोचक और ऐतिहासिक बनाने का फैसला लिया है। इसकी थीम रागिनी की परंपरा से जुड़ी हो सकती है। हापुड़ ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी गांव से कोई भी कलाकार इसमें जुड़कर मेले की पहचान को खुद से जोड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन इस वर्ष कार्तिक मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रागिनी कार्यक्रम कराने की तैयारी कर रहा है, जो ग्रामीण सहयोग से ही संभव होगा। जनपद की वेबसाइट पर दो से तीन दिन के अंदर लिंक जारी किया जाएगा। इसके जरिए कलाकार पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्तिक मेले में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव

कार्तिक गंगा मेले में हर साल किसान संगठनों के शिविरों का मुद्दा छाया रहता है। इस बार एक पूरा सेक्टर किसान संगठनों के शिविरों के लिए दिया जा सकता है। इस पर संगठनों की सहमति भी ली गई है। अधिकांश संगठन समर्थन दे भी चुके हैं।

नेटवर्किंग, घाट, शौचालयों पर अधिक काम होगा
कार्तिक मेले में मोबाइल नेटवर्क की समस्या हर साल परेशान करती है, लेकिन इस बार पहले से ही समस्या का हल निकाला जाएगा। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मेेले में सबसे अधिक परेशानी शौचालयों की कमी के कारण होती है। इस बार दूसरे जिलों से भी मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था हो सकती है।



पशु दौड़ रोकने के लिए किसानों से होगी वार्ता

कार्तिक मेले में पशु दौड़ पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालु दौड़ कराते हैं। इस पर डीएम अभिषेक पांडेय ने किसान संगठनों से वार्ता की है। किसानों ने जिला स्तर पर दौड़ नहीं कराने के लिए पूरा समर्थन दिया है। साथ ही अन्य जिलों से भी इस संबंध में अलर्ट कराने की तैयारी की गई है।



कोट -

ब्रजघाट में लगने वाला कार्तिक मेला इस बार और अधिक भव्य होगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को रागिनी, कविता, कलाकारी का मंच देेने की तैयारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा महोत्सव हापुड़ कार्तिक मेले में हो, इस दिशा में सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। - अभिषेक पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed