{"_id":"6a147d95f407c9b3b90313f3","slug":"punjab-police-raid-in-babugarh-area-one-accused-detained-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142048-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पंजाब पुलिस का बाबूगढ़ क्षेत्र में छापा, एक आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पंजाब पुलिस का बाबूगढ़ क्षेत्र में छापा, एक आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन
हापुड़। प्रतिबंधित नशीली दवाओं को बेचने के एक मामले में पंजाब की पटियाला पुलिस ने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा और नूरपुर में छापा मारा। दो दिन तक क्षेत्र में डेरा डाले पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दर्द में काम आने वाली दवा टर्माडोल के मौके से खाली रेपर बरामद होने की सूचना है। इसी दवा की स्थानीय स्तर से पंजाब में सप्लाई हो रही थी। जिसके मुकदमा वहां दर्ज किया गया था।
स्थानीय पुलिस के अनुसार कुछ लोग प्रतिबंधित टर्माडोल की सप्लाई पंजाब के पटियाला और आसपास के क्षेत्र में कर रहे थे। इसकी जानकारी होने के बाद पटियाला पुलिस ने यहां कार्रवाई की। दरअसल, पंजाब पुलिस ने पिछले साल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली लोमोटिल नामक दवा की 4050 गोलियां बरामद हुई थी। इस मामले के तार बाबूगढ़ से जुड़े मिले थे।
पंजाब के शंभू थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुखवंत सिंह पुलिस टीम के साथ बाबूगढ़ थाने में पहुंचे थे। उन्होंने बाबूगढ़ पुलिस को बताया कि वह नशीली दवाओं की तलाश में यहां आए हैं। पुलिस ने एक महिला से भी पूछताछ की, हालांकि उसे छोड़ दिया गया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर गई है। यह बुलंदशहर जनपद के गांव खालौर का रहने वाला है और यहां गांव उपैड़ा में अपने मामा के यहां रह रहा था।
विज्ञापन
-- --