फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Public Works Department will construct 600 km of roads with Rs. 510 crore

Hapur News: 510 करोड़ से 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराएगा लोक निर्माण विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department will construct 600 km of roads with Rs. 510 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। लोक निर्माण विभाग ने अपनी प्रस्तावित कार्ययोजना मंगलवार को जिला मुख्यालय में हुई बैठक में रखी। करीब 510 करोड़ के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव बैठक में रखे गए। इस बार विभाग जिले में करीब 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव लिए गए। जिन्हें प्रस्तावित कार्ययोजना में जोड़कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

अब लोक निर्माण विभाग पूरे साल की कार्ययोजना एक साथ तैयार करता है। इस कार्ययोजना के आधार पर ही पूरे साल में सड़क, नाली, छोटे पुल आदि के कार्य होते हैं। हालांकि, विभाग जो कार्ययोजना तैयार करता है, उसमें से 20 से 25 प्रतिशत कार्यों को ही स्वीकृति मिल पाती है। मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की इन प्रस्तावित कार्यों को अंतिमीकरण की कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय के सभागार में बैठक हुई। डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने एक-एक कर प्रस्ताव रखे, जिसमें सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य भी बताए गए। चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए इस बार मसूरी-धौलाना तक सड़क को चार लेन, सिंभावली से बीबीनगर मार्ग, हापुड़ से भटैल, गढ़ मेला मार्ग और हापुड़ से मोदीनगर तक की सड़क शामिल की गई हैं। बैठक के बीच विधायक धर्मेश सिंह तोमर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर आदि ने अलग-अलग प्रस्ताव दिए। हालांकि, इन प्रस्तावों को अब शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में सासंद अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल, सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली, सासंद कंवर सिंह तंवर के प्रतिनिधि योगेंद्र तंवर, सीडीओ हिमांशु गौतम, सहायक अभियंता मुकुल नागपाल, संदीप कुमार सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed