फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protest against toll plaza worker

Hapur News: टोलकर्मियों पर हमला करने का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Dec 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
protest against toll plaza worker
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू शक्ति ने टोलकर्मियों पर जातिसूचक शब्द कहने व जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में पदाधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। हापुड़ के मोहल्ला कविनगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी कार से गाजियाबाद से हापुड़ आ रहे थे। कार में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर प्रधान, आकाश, अंशुल त्यागी व विक्की त्यागी सवार थे। आरोप है कि छिजारसी टोल प्लाजा पर कुछ कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। विरोध करने पर गाली गलौज की गई और आकाश के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस के समझाने के बाद पदाधिकारी शांत हुए और कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। परियोजना प्रमुख इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आगे एक वाहन खड़ा था। इस कारण यातायात अवरुद्ध हुआ और इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि टोल कर्मियों द्वारा संगठन पदाधिकारियों से किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed