फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   property kurk of gangaster

Hapur News: करोड़ों की ठगी के आरोपी की संपत्ति कुर्क

Tue, 26 Aug 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 26 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
property kurk of gangaster
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के लोगों को 18 माह में रकम दोगुनी कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंगस्टर की संपत्ति को पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर कुर्क कर लिया है। पुलिस अभी और संपत्ति की भी जांच करा रही है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी मुकेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। इस मामले में अलग-अलग लोगों ने मुकेश समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब आरोपी मुकेश और परिजनों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति को कुर्क कर लिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोतवाली गढ़ पुलिस ने बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के हाजीपुर में करीब 90 लाख रुपये की कीमत की कृषि भूमि, जबकि गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर तीन प्लॉट को कुर्क किया गया है। प्लॉट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। कुल एक करोड़ 90 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस अन्य संपत्ति की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed