फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   private bus

Hapur News: बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहीं डग्गामार बसें

Thu, 13 Feb 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
private bus
हापुड़। सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रही डग्गामार बसें जहां रोडवेज के राजस्व को चूना लगा रही हैं, वहीं यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस भी अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद मार्ग पर डग्गामार बसों का सबसे अधिक संचालन होता है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ और बुलंदशहर मार्ग पर भी डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। कई बसें तो रोडवेज बस के रंग में रंगी हुई हैं, जो यात्रियों को गुमराह करती है और रोडवेज बसों के जितना किराया वसूलती है।
विज्ञापन


अधिकांश डग्गामार बसें बिना फिटनेस दौड़ रही हैं। किसी बस में लाइट नहीं तो किसी इंडिकेटर गायब है। रात्रि में इन बसों के संचालन से यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। सड़कों पर बसें बैलगाम दौड़ रही हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों और परिवहन विभाग के अधिकारी इनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे का कहना है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सीज किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई वाहन बिना फिटनेस सड़कों पर चलती पाई गई तो उन्हें सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed