फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Principal Accused of Molesting Minor Student After Summoning Her to Office

डर्टी प्रिंसिपल: सातवीं की छात्रा को रिपोर्ट कार्ड देने के बहाने ऑफिस बुलाया, फिर जो किया वो जान खौल जाएगा खून

Sat, 04 Apr 2026 06:31 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 06:31 PM IST
सार

यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य ने शनिवार की सुबह रिपोर्ट कार्ड देने के बहाने ऑफिस में बुलाकर नाबालिग दलित छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद से ही प्रधानाचार्य फरार है।

विज्ञापन
Principal Accused of Molesting Minor Student After Summoning Her to Office
स्कूल में प्रिंसिपल ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़ - फोटो : AI Image

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य ने शनिवार की सुबह परीक्षा फल देने के बहाने कार्यालय में बुलाकर नाबालिग दलित छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

विज्ञापन

घर जाकर छात्रा ने सुनाई आपबीती
छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की शिकायत करने स्कूल पहुंचे परिजनों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रधानाचार्य ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड देने के नाम पर ऑफिस में बुलाया
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री ने गांव स्थित एक निजी जूनियर हाईस्कूल से कक्षा सात की परीक्षा पास की है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी पुत्री अपना परीक्षा फल लेने के लिए स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार ने परीक्षा फल देने के बहाने उनकी पुत्री को अपने कार्यालय में बुला लिया। इस दौरान आरोपी ने जबरन उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

प्रिंसिपल हुआ फरार
छात्रा के बताने पर परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीन कुमार व उनकी टीम ने परिजनों व ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद से ही प्रधानाचार्य फरार है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed