फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   power corporation collects 4 crores

Hapur News: ऊर्जा निगम ने तीन हजार बकायेदारों से वूसले चार करोड़

Sat, 30 Sep 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
power corporation collects 4 crores
पिलखुवा। ऊर्जा निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने फोन घुमाओं अभियान के तहत पिछले एक माह में तीन हजार बकायेदारों से चार करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बकाया वसूली के लिए गत एक सितंबर से फोन घुमाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऊर्जा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं को फोन कर उनसे भुगतान करने का आग्रह कर रहे हैं। वहीं, जल्द भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने और तहसील के माध्यम से आरसी भी जारी की जा रही है। जिसके भय से उपभोक्ताओं ने एक माह में चार करोड़ से अधिक के बकाया जमा किया है। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि डिवीजन में कुल 97 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिसमें से नलकूप बकायेदारों को छोड़कर 28 हजार पर 107 करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर फोन घुमाओ अभियान के अंतर्गत सितंबर माह में अब तक दस हजार बकायेदारों को फोन कर बकाया जमा कराने की अपील की जा चुकी है। जिसमें से तीन हजार उपभोक्ताओं द्वारा चार करोड़ से अधिक का बकाया जमा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed