{"_id":"672651ebd69fa6bcbb099a2c","slug":"pollution-increase-after-diwali-hapur-news-c-135-1-hpr1005-116585-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पटाखों से जहरीली हुई हवा, सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पटाखों से जहरीली हुई हवा, सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी
Sat, 02 Nov 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण जिले की आबोहवा जहरीली हो गई। शनिवार सुबह आसमान में धुंध छा गई। इससे सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। पीएम 2.5 का स्तर अधिक बढ़ने से आंखों में जलन भी लोग परेशान रहे। वहीं, पटाखाें के अलावा धूल उड़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। शनिवार शाम छह बजे तक 267 एक्यूआई दर्ज किया गया।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एक्यूआई 249 अंक दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में शामिल है। जबकि, सुबह नौ बजे एक्यूआई घटकर 231 अंक पर था। दोपहर को वाहनों का संचालन अधिक होने और हल्की हवा चलने से धूल उड़ी, जिस कारण एक्यूआई बढ़ने लगा। शाम पांच बजे एक्यूआई 263 तक पहुंच गया। वहीं, शाम छह बजे अधिकतम एक्यूआई 267 दर्ज हुआ है। ऐसे में हृदयरोगियों में सांस की तकलीफ तेजी से बढ़ी। यही कारण है कि सुबह और शाम के समय प्रदूषण बढ़ने पर लोग टहलने से परहेज भी कर रहे हैं।
नगर पालिका नहीं करा रही पानी का छिड़काव--
पिछले करीब 22 दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना होने के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव न होने से धूल उड़ रही है। इस कारण अब पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
-- --
ज्यादा ना बढ़े एक्यूआई, इसलिए आनंद विहार में करा रहे छिड़काव--
वायु प्रदूषण की स्थिति मापने की मशीन सिर्फ जिले में आनंद विहार में लगी हुई है। इस मशीन पर आने वाली रिपोर्ट को प्रतिदिन शासन को भेजा जाता है। इसलिए सुबह और शाम गुपचुप तरीके से यहां पर सड़कों और खाली प्लॉट तक में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे कि मशीन में अधिक एक्यूआई दर्ज न हो।
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति--
समय
एक्यूआई पीएम 2.5 पीएम 10
रात एक बजे
251
250
211
तीन बजे
236
235
183
सुबह पांच बजे
238
238
189
सात बजे
234
233
179
नौ बजे
231
230
176
11 बजे
234
233
181
दोपहर एक बजे
249
249
182
तीन बजे
258
257
184
पांच बजे
263
262
187
नोट : यह आंकड़ें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से लिए गए हैं। हर दो घंटे के अंतराल के आंकड़ें शामिल हैं।
कोट -
नगर पालिका के अधिकारियों को पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि वह आतिशबाजी कर प्रदूषण न फैलाएं।
- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एक्यूआई 249 अंक दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में शामिल है। जबकि, सुबह नौ बजे एक्यूआई घटकर 231 अंक पर था। दोपहर को वाहनों का संचालन अधिक होने और हल्की हवा चलने से धूल उड़ी, जिस कारण एक्यूआई बढ़ने लगा। शाम पांच बजे एक्यूआई 263 तक पहुंच गया। वहीं, शाम छह बजे अधिकतम एक्यूआई 267 दर्ज हुआ है। ऐसे में हृदयरोगियों में सांस की तकलीफ तेजी से बढ़ी। यही कारण है कि सुबह और शाम के समय प्रदूषण बढ़ने पर लोग टहलने से परहेज भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका नहीं करा रही पानी का छिड़काव
पिछले करीब 22 दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना होने के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव न होने से धूल उड़ रही है। इस कारण अब पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
ज्यादा ना बढ़े एक्यूआई, इसलिए आनंद विहार में करा रहे छिड़काव
वायु प्रदूषण की स्थिति मापने की मशीन सिर्फ जिले में आनंद विहार में लगी हुई है। इस मशीन पर आने वाली रिपोर्ट को प्रतिदिन शासन को भेजा जाता है। इसलिए सुबह और शाम गुपचुप तरीके से यहां पर सड़कों और खाली प्लॉट तक में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे कि मशीन में अधिक एक्यूआई दर्ज न हो।
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति