फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   politician got angry

Hapur News: राजनीतिक दलों ने की लाठीचार्ज की निंदा

Wed, 30 Aug 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 30 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
politician got angry
हापुड़। पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज की विभिन्न राजनीतिक दलों ने निंदा की है। कांग्रेस, लोकदल, समेत जनता दल यूनाइटेड के महासचिव ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । वहीं, भाजपा नेताओं ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण माना है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम प्रेरणा शर्मा व एएसपी मुकेश चंद मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई व विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ शोएब, नरेश भाटी, मानवी सिंह, राज गुर्जर, जावेद चौधरी, विकास त्यागी, ओमदत्त त्यागी, मुकेश कौशिक, अंकित शर्मा, नरेश कर्दम, रघुबीर सिंह, राकेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर - डॉ. नरेंद्र सोलंकी

आम आदमी पार्टी जिला प्रभारी डॉ नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश मे योगी बाबा की सरकार बनी है तभी से पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर है। कानून के प्रहरी अधिवक्ताओं के साथ मारपीट कर सकते है तो आम जनमानस का क्या होगा। इस अवसर पर मनोज भारद्वाज, धर्मेंद्र चौधरी, टिकाराम उपाध्याय, अधिवक्ता ॠषिपाल सैनी, मुस्लिम कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हों मुकदमे - केसी त्यागी

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव, मुख्य वक्ता केसी त्यागी ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि कि रक्षक ही भक्षक बन जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा। न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं पर इस प्रकार बर्बता से लाठीचार्ज की घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। घटना में घायल अधिवक्ताओं को समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार को करानी चाहिए।




भाजपा जिलाध्यक्ष ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

हापुड़ में घटी यह घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में अधिवक्ताओं और पुलिस अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ समस्या का समाधान निकालना चाहिए। - उमेश राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed