फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   poling in tight security

Hapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान, बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात

Wed, 10 May 2023 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 10 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
poling in tight security
हापुड़। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले को नौ जोन व 29 सेक्टर में बांटा गया है। अधिकारियों द्वारा चिह्नित 49 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांति- व्यवस्था कायम रखने के लिए करीब 3000 पुलिसकर्मियों के साथ अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए एक कंपनी बीएसएफ, चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी सीएपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों व बूथों की भीतरी सुरक्षा व्यवस्था में अर्धसैनिक बलों के जवान व गैर जिलों से आने वाली पुलिस को लगाया जाएगा। जबकि स्थानीय पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेगी। अधिकारी मतदान के दौरान भ्रमण करते रहेंगे। मतदान में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


104 बूथों पर रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों द्वारा चिह्नित 36 अतिसंवेदनशील, 19 संवेदनशील प्लस व 49 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की जाएगी। इन बूथों पर मतदान के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इन पर पुलिस, होमगार्ड व पीएसी की तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में पुलिस फोर्स की स्थिति -
जोन- 09
सेक्टर- 29
पीएसी- एक कंपनी
होमगार्ड की संख्या- 250
पीआरडी -70
जिले की सीमाओं पर लगे बैरियर की संख्या- 22
जिले में बनाए गए पुलिस नाकों की संख्या- 28
मोबाइल पुलिस टीम-20
क्यूआरटी-20
क्लस्टर मोबाइल टीम-20
जोनल मोबाइल टीम- 09
सेक्टर मोबाइल टीम-29
सुपर जोनल मोबाइल टीम- 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed