{"_id":"64ef7aea34ffe23968089cd6","slug":"policemen-suspend-in-48-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2514-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 48 घंटे में निलंबित हों सभी आरोपी पुलिसकर्मी - शिवकुमार गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 48 घंटे में निलंबित हों सभी आरोपी पुलिसकर्मी - शिवकुमार गौड़
Wed, 30 Aug 2023 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. आदिश अग्रवाल हापुड़ कचहरी पहुंचे। शिव कुमार गौड़ ने 48 घंटे के अंदर हापुड़ डीएम, एसपी, और सीओ के स्थानांतरण और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने की घोषणा की। उन्होंने घायल अधिवक्ताओं का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना पूर्ण रूप से गलत है। पुलिस अफसरों ने घटना के बाद उल्टा अधिवक्ताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर लौट रहे अधिवक्ताओं पर योजना के तहत लाठीचार्ज किया गया। जिसकी प्रदेश भर में निंदा कर हड़ताल की गई है। वहीं डीएम, एसपी समेत दोषी अफसरों को हटाया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं अधिवक्ताओं पर जारी मुकदमे वापस लिए जाएं। जब तक अधिवक्ताओं की मांग पूरी नहीं होती, तब तक प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस संबंध में कार्रवाई न होने पर तीन सितंबर को बार काउंसिल की आपात बैठक बुलाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आदिश अग्रवाल ने कहा कि वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर देश भर में आक्रोश है। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले अफसर निलंबित किए जाएं। आए दिन वकीलों पर फर्जी मामले दर्ज कर उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर अपनी मांग को रखने की बात कही।