फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   policemen slap lady

Hapur News: ई-रिक्शा से टकराई कार, दरोगा ने महिला को जड़ा थप्पड़, तानी पिस्टल

Wed, 07 Aug 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Aug 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
policemen slap lady
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गांव असौड़ा पुलिया के पास पुलिस लाइन में तैनात दरोगा शेर सिंह की कार ई-रिक्शा से टकरा गई। जिसके बाद गुस्साए दरोगा ने बीच सड़क पर पिस्टल निकालते हुए ई-रिक्शा चालक के साथ गाली गलौज कर दी। ई-रिक्शा में बैठी महिला द्वारा विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन


बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि बुधवार को मेरठ रोड स्थित गांव असौड़ा की पुलिया के पासपुलिस लाइन में तैनात दरोगा शेर सिंह की कार ई-रिक्शा से टकरा गई थी। कार से उतरते ही दरोगा पिस्टल निकाल लेता है। जिसके बाद उसका ई रिक्शा सवार महिलाओं के साथ विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दरोगा ई-रिक्शा में सवार युवती के साथ गाली गलौज करता हुआ दिखाई दे रहा है। गाली देते हुए दरोगा महिला को थप्पड़ तक जड़ देता है। आसपास खड़े लोगों के समझाने के बाद दरोगा पिस्टल को वापस लगा लेता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने संज्ञान लिया और जांच कराई।
विज्ञापन


कोट -

वायरल वीडियो में दरोगा द्वारा किया गया कृत्य अशोभनीय प्रतीत हो रहा है। आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी - विनीत भटनागर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed