फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police stop congress leader

Hapur News: बरेली जा रहे कांग्रेसियों को अमरोहा में रोका

Wed, 01 Oct 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 01 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
police stop congress leader
हापुड़। मंगलवार को बरेली जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को अमरोहा की सीमा में ही रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया कि हाईकमान के आदेश पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद, एमएलसी शाहनवाज खान, अमरोहा से पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, पूर्व विधायक और एआईसीसी के पूर्व सचिव संजय कपूर, पूर्व विधायक अफरोज अली खान, पूर्व विधायक गजराज सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, बरेली के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, बरेली के शहर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, और बरेली के पूर्व शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला बरेली के लिए शुक्रवार को घटित वारदात की असल जानकारी लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंगा पार अमरोहा क्षेत्र की सीमा में पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया गया । पुलिस अधिकारियों से रोकने का उपयुक्त कारण भी नहीं मिल सका। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के नेताओं की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने इसे प्रदेश सरकार की मनमानी बताते हुए कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरेली में हुए घटनाक्रम की असली जानकारी लेने के लिए जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाता हैं तो ये सरकार उन्हें बीच रास्ते में रोक लेती हैं। उन्होंने कहा हैं कि पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर घटनाक्रम की सही जानकारी का पता न लगें, को छिपाने का प्रयास कर रही हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चौधरी को छोड़कर सभी नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed