{"_id":"67c5d4fcd029f76a9404fc3a","slug":"police-search-ankit-mobile-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121086-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल से खुलेगा अंकित की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल से खुलेगा अंकित की हत्या का राज
Mon, 03 Mar 2025 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के खाली मैदान में अंकित (28) की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारे मृतक का मोबाइल लेकर भी फरार हो गए थे। अब पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए मृतक के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी बढ़ई अंकित शनिवार की रात लगभग सवा आठ बजे मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर से निकले थे। परिजनों ने रात लगभग सवा नौ बजे उन्हें फोन किया था, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने रातभर अंकित की तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। रविवार की सुबह आनंद विहार स्थित खाली पड़े मैदान में खून से लथपथ अंकित का शव पड़ा मिला था। अंकित की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई थी। आरोपियों ने अंकित का गला भी रेता हुआ था। हत्या करने के बाद आरोपी अंकित का मोबाइल लेकर भी भाग गए थे। पुलिस अंकित के मोबाइल फोन को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।