{"_id":"666ca6aafed14a3dce07e756","slug":"police-prepared-600-page-charge-sheet-in-yogita-murder-case-hapur-news-c-306-1-gha1001-107459-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: - योगिता हत्याकांड में पुलिस ने तैयार की 600 पेज की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: - योगिता हत्याकांड में पुलिस ने तैयार की 600 पेज की चार्जशीट
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुड़लिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद जाग गई है। मृतका की सौतेली मां और पिता के खिलाफ पुलिस ने करीब 600 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर ली है। जिसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि 26 मार्च की सुबह को एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव खुड़लिया निवासी अमित कुमार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी योगिता उर्फ तनु की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में मृतका के पिता अमित और सौतेली मां कंचन सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह से उनकी बेटी काफी मानसिक तनाव में जूझ रही थी। जिसे लेकर उन्होंने एक तांत्रिक को भी दिखाया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान होने के चलते पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। परिजनों के अनुसार 25 मार्च की रात भी किशोरी अकेली सोने के लिए कमरे में चली गई थी। देर रात को आंख खुलने पर उन्होंने बेटी को मृत पाया।
सीओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच करने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतका की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई। उसके बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी मां ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जारी जांच में उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए गए। इसमें करीब 600 पन्नों की चार्ज शीट तैयार की गई है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।