फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police kurk accused property

Hapur News: हत्यारोपी के मकान पर की कुर्की

Fri, 29 Aug 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 29 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
police kurk accused property
गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी जीशान उर्फ डॉन के घर की पुलिस ने कुर्की करते हुए घरेलू सामान कब्जे में लिया।
विज्ञापन


गढ़ के मोहल्ला मदरसा में रहने वाले जीशान उर्फ डॉन ने हापुड़ के मजीदपुरा की साजिया के साथ प्रेम विवाह किया था। डॉन ने अप्रैल माह में पत्नी साजिया को मीरा रेती क्षेत्र से सटे सुनसान जंगल में ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई समद ने जीशान समेत उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डॉन के भाई नफीस, फरमान, इरफान, ननद रेशमा, मामा तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परंतु मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जीशान उर्फ डॉन के मकान की कुर्की करते हुए घरेलू उपयोग का सामान कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed