फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police encounter with miscreants involved in cow slaughter four miscreants arrested

UP: गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे बदमाशों संग पुलिस मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार; Video

Sun, 28 Dec 2025 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 10:53 PM IST
सार

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल से एक जीवित बैल, बाइक, पशु कटान के उपकरण, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Police encounter with miscreants involved in cow slaughter four miscreants arrested
चार बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों में से एक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से जीवित बैल समेत गोकशी के उपकरण व अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के जंगल में नाले के किनारे कुछ लोग बैल के कटान की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां ईंख के खेत में चार लोग गोकशी की तैयारी करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम खेत में घुस गई, इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिसकर्मियों को देख लिया। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे बचते हुए पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें आकिल निवासी मोहल्ला झंडे वाला गढ़, जो वर्तमान में जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में रहा रहा है, घायल हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए चारों गोतस्करों को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों ने अपने नाम जैद निवासी गढ़,  नदीम और अकबर निवासी गांव मौहम्मदाबाद थाना गजरौला जनपद अमरोहा बताए हैं। 

विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल से एक जीवित बैल, बाइक, पशु कटान के उपकरण, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया है। चारों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed