फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police dint take action

Hapur News: युवती को नहीं आया होश, पुलिस नहीं ले सकी बयान

Sat, 30 Sep 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Sep 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
police dint take action
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द की युवती को मां और भाई ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था, शनिवार की शाम तक युवती को होश नहीं आ पाया था। जिसके कारण पुलिस भी बयान नहीं ले सकी है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता मधु करीब आग लगने से करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। उसके परिजनों से वार्ता की जा रही है, उसके नानी और चाचा के परिजन अस्पताल में ही मौजूद हैं। इसके अलावा पुलिस भी मौजूद है। सीओ ने बताया कि पीड़िता के बयान होना तभी संभव है, लेकिन वह अभी पूरी तरह होश में नहीं आई है। इस संबंध में ग्रामीण भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। होश में आने के कारण परिजनों से बातचीत कराने के बाद पुलिस द्वारा बयान लिए जाएंगे, जिसमें साक्ष्य के आधार पर ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


घर लौटा पीड़िता का पिता

युवती को जलाने की सूचना मिलते ही उसका पिता घर से फरार हो गया था। उसने बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी और बेटा बाइक पर सवार होकर दवा दिलाने के लिए कहकर गए थे, लेकिन बेटी को जलाने की सूचना मिलते ही वह डर गया था। पत्नी और बेटे के साथ बेटी की कोई कहासुनी अथवा क्या बात हुई, इस बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं है। किसी युवक से उसकी बीतचीत होती भी थी या नहींं, यह भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed