{"_id":"66366d1fddf7ef3a63019285","slug":"police-damaged-modified-cylencer-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110224-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 509 मॉडिफाइड साइलेंसरों को कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 509 मॉडिफाइड साइलेंसरों को कराया नष्ट
Sat, 04 May 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बुलेट बाइकों में लगे तेज आवाज व पटाखे छोड़ने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर पाबंदी लगी हुई है। बावजूद इसके लोग अपने मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन पटाखा अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने तहसील चौपला पर 509 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट कराया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार व उनकी टीम ने जनवरी से अप्रैल माह तक ऑपरेशन पटाखा अभियान चलाया। इस दौरान 509 मॉडिफाइड साइलेंसरों को ज़ब्त किया गया। शनिवार को तहसील चौपला पर सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर के माध्यम से नष्ट कराया गया है। इन्हें मिलाकर साल भर में करीब तीन हजार मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट कराया जा चुका है।
सीओ ने बताया कि बुलेट बाइकों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसरों से ध्वनि प्रदूषण एवं राहगीरों को काफी परेशानी होती है, ऐसे चालकों को चिन्हित कर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।