फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police caught 40 bags of wheat and rice

Hapur News: पुलिस ने सरकारी राशन के गेहूं-चावल के 40 कट्टे पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police caught 40 bags of wheat and rice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस ने गांव भटियाना-गढ़ी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली में सरकारी राशन के 35 कट्टे चावल व पांच कट्टे गेहूं के ले जाते समय पकड़े हैं। जिसके बाद विभाग द्वारा राशन डीलर व ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा गया है।
उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि गांव हरसिंगपुर में सरकारी राशन की दुकान सुंदर लाल पुत्र नवाब सिंह के लिए आवंटित है। जहां उसने बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर चालक हरसिंगपुर को बुलाया और सरकारी राशन के 35 कट्टे चावल व पांच कट्टे गेहूं के दूसरे कट्टों में बदल कर बेचने की नीयत से टैक्टर-ट्राली में लदवा दिए। जब यह उक्त राशन को बेचने के लिए ले जा रहे थे तो पुलिस ने भटियाना-गढ़ी मार्ग पर पकड़ लिया। पुलिस को मामले में संदेह होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ कमलेश झा ने मामले की जांच में पाया कि उक्त चावल व गेहूं सरकारी दुकान का है। जिसको बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राशन की दुकान को लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही सरकारी राशन की दुकान के स्वामी सुंदर लाल व ट्रैक्टर-ट्राली चालक सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed