फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police capture a canter

Hapur News: टोल प्लाजा पर पशु अवशेष से भरा कैंटर पकड़ा

Thu, 28 Aug 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 28 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
police capture a canter
पिलखुवा। दिल्ली से निकला अवशेष से भरे कैंटर को संस्था एक पहल के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया और कैंटर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


संस्था के सदस्य शंकर पांडे ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से ऐसे ही वाहनों को निकलते देख रहे थे। बुधवार को उन्होंने देखा कि एक गाड़ी में से खून बह रहा था। शक होने पर उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और छिजारसी टोल पर पुलिस को सूचना देकर रोक लिया। मौके पर विवेक कुमार, अमन ठाकुर, अंकित कुमार, मनजीत झा, योगी हरीश और सागर भी मौजूद रहे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अवशेष से भरी कैंटर को पुलिस ने पकड़कर जांच के लिए भेज दिया है। कंटेनर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबकि गाड़ी में रखे गए पशु अवशेष को जंगल में गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed