फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest wanted criminal

Hapur News: सरफराज की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
police arrest wanted criminal
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने सरफराज हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया हैै। आरोपी के तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले जिला अमरोहा के गांव गंगवार निवासी सरफराज की गोली मारकर हत्या के बाद शव को कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट रजवाहे में फेंक दिया था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सरफराज मिनी ट्रक चलाता था। उसकी हत्या मिनी ट्रक में भरे 30 लाख रुपये के स्क्रैप का माल लूटने और इसके बंटवारे को लेकर कई गई थी। जिसमें पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें शामिल चौथा आरोपी अनस निवासी गंगवार फरार चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनामी घोषित किया गया था। पुलिस ने 26 जनवरी को सूचना के आधार पर अनस को गांव अठसैनी के निकट एक ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed