फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में हुए विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में हुए विवाद के बाद डीएम और एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। वहीं, ग्रामीणों से शांति व्यवस्था में सहयोग की भी अपील की गई। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शौच करने के दौरान हुई कहासुनी के बाद शनिवार की देर रात दूसरे समुदाय के युवकों ने दलित परिवार और उनके मेहमानों पर हमला करने के साथ ही पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित पक्ष से वार्ता की। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद गांव में पैदल गश्त भी की। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने डीएम को बताया कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना में नामजद उवैद को रविवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सोमवार को जमालु और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed