{"_id":"6929d3ca2f8c4692810e9cf3","slug":"police-arrest-two-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-133430-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला से बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला से बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Nov 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने बीते रविवार कसेरठ बाजार स्थित मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला से बैग छीनने वाले बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ माल, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बीते रविवार को महिला से बैग छीनने वाले दो आरोपी बाइक के साथ नगर पालिका गेट नंबर तीन के पास खड़े है। दोनों आरोपी चोरी किया हुआ माल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को नगर पालिका गेट नंबर तीन के पास से बाइक समेत दबोच लिया। दोनों आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी मोहल्ला तगासराय आंबेडकर भवन के सामने हर्षित उर्फ गुरु निवासी मोहल्ला नबी करीम के रूप में हुई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब सवा छह बजे वह घर से बाइक पर निकले थे। बुलंदशहर रोड से कोठीगेट होते हुए वह कसेरठ बाजार पहुंचे। इसी बीच कसरेठ बाजार स्थित जैन मंदिर से एक महिला पूजा कर घर लौट रही थी। दोनों ने मौका देख महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी की एक प्लेट, कटोरदान, पाजेब की जोड़ी, बिछुआ व ब्रेसलेट, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली है। पांच सौ रुपये आरोपियों ने खानपान में खर्च कर दिए हैं। सीओ ने बताया कि नगर के मोहल्ला गोपीपुरा गली नंबर एक निवासी रेखा जैन से आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए थे। उनके पुत्र अमित जैन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
-- -