{"_id":"64b17ae92fe240a85f0002f5","slug":"police-arrest-three-thief-hapur-news-c-138-1-pkw1001-133-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Fri, 14 Jul 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 16 चोरी की बाइक, एक स्कूटी, दो फर्जी नंबर प्लेट लगी और तीन चाकू बरामद किए हैं।
सीओ वरुण मिश्रा में बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डायमंड फैक्टरी के पास बंबा किनारे स्थित खंडहर भवन के सामने से गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी दिलशाद, वसीम और आजाद को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 16 बाइक, एक स्कूटी, दो फर्जी नंबर प्लेट लगी और तीन चाकू बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक एवं स्कूटी को हापुड़ के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा से चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, इनके खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर और भोजपुर में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के नाम और पते बताए है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।