{"_id":"692f18039b61d104f200d921","slug":"police-arrest-three-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-133638-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक से लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक से लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 02 Dec 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से युवक को लिफ्ट देकर कार सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक से 20 हजार रुपये लूट लिए और उसे मोदीनगर रोड पर फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने लूटे हुए 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
नगर के मोहल्ला मेरठ गेट निवासी साजन मंगलवार की शाम मेरठ जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। इसमें तीन लोग सवार थे। कार सवारों ने मेरठ जाने के लिए लिफ्ट देने का प्रस्ताव रखा। जल्दी होने के कारण साजन कार में सवार हो गए। पुलिस के अनुसार कार सवारों ने हथियारों के बल पर साजन को कब्जे में ले लिया और मोदीनगर रोड की ओर ले गए।
बदमाशों ने गांव सरावा व जोगीपुरा के जंगल में ले जाकर उनसे 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद कार सवार उन्हें सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद से 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और सरावा और जोगीपुरा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 20 हजार रुपये, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति से कार सवार तीन लोगों ने लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए हैं और युवक को मोदीनगर रोड पर फेंककर फरार हो गए हैं। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ सरावा अड्डे पर पर पहुंचे और वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसके बाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में कोतवाल देवेंद्र बिष्ट व अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आरोपियोंं की पहचान आसिफ उर्फ कल्लू निवासी मियां वाली चौपाल थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर, आसिफ निवासी मोहल्ला उस्मानगढ़ी निकट मदीना कस्बा डासना थाना वेव सिटी जिला गाजियाबाद व फारुख निवासी मोहल्ला मुर्गी फॉर्म डासना जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। मुठभेड़ में आसिफ उर्फ कल्लू व अन्य आसिफ घायल हुए हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपियों पर जिला हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर में डकैती, लूट आदि के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।