फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest six accused in loot

Hapur News: सराफ से लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत छह बदमाश गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 Aug 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
police arrest six accused in loot
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला व नरैना के बीच नहर पटरी के पास दो दिन पहले सराफ से हुई लूट का पुलिस व एसओजी की टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमांइड समेत छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल को बेचकर प्राप्त हुई 12 हजार रुपये की नकदी, चाबियां व पासबुक से भरा एक बैग, पांच मोबाइल, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गांव बझैड़ा कलां निवासी जावेद ने छह अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका भाई शहजाद गांव सालेपुर कोटला स्थित अपनी सराफ की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गांव बझैड़ा कला व नरैना के बीच नहर पटरी के पास पहुंचने पर हेल्मेट लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर चाकू व तमंचों से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश उससे एक लाख रुपये की नकदी, मोबाइल व गहने लूटकर फरार हो गए थे। हमले में उसका भाई चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई शहजाद ने बदमाशों में से गांव के ही एक आरोपी आलम पुत्र इसरार को पहचान लिया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि लूट की इस घटना का जल्द खुलासा करने के लिए थाना पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया था। एसओजी प्रभारी पटनीश कुमार व थाना प्रभारी अवनीश शर्मा की टीम ने सैफ पुत्र इदरीश, मोइनुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन, जमालुद्दीन पुत्र इकरामुद्दीन, नदीम पुत्र हबीब व जानू पुत्र राशिद निवासीगण वजीराबाद दिल्ली व आलम पुत्र इसरार निवासी गांव बझैड़ा कलां थाना कूपरपुर को गांव सालेपुर कोटला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एजाज पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी संगम विहार थाना वजीराबाद दिल्ली फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ के पास नकदी और जेवर की थी सूचना

एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान वादी जावेद ने बताया कि घटना में केवल उसके भाई का मोबाइल ही लूटा गया था। इस घटना में नकदी व गहने नहीं लूटे गए थे। आरोपी आलम इस घटना का मास्टरमांइड था। इसने पहले दो दिन तक सराफ की रेकी की। इसके बाद अपने दिल्ली के छह दोस्तों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसे अंदाजा था कि जावेद के पास काफी मात्रा में नकदी और जेवर मौजूद रहते हैं। जबकि उस दिन उसके पास केवल फोन और दुकान की चाबियां मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ हमला कर घायल करने व आर्म्स एक्ट की धारा 310(2), 317(3) व 3/6/25 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। फरार आरोपी एजाज को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed