फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest husband

Hapur News: झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस ने पति को बना दिया शराब तस्कर

Wed, 10 May 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 10 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
police arrest husband
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में दंपती के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के बजाए पुलिस ने पति को शराब तस्कर बना दिया। दस घंटे तक थाने में बिठाए रखने के बाद पीड़ित का शराब की कैन सहित फोटो खींचा। मुकदमा दर्ज होने पर इसकी जानकारी होने से आहत दंपती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव आलमनगर निवासी प्रवीन ने बताया कि 27 अप्रैल को उसने शराब पी ली थी, जिस कारण उसका पत्नी पवित्रा के साथ झगड़ा हो गया। पवित्रा ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। जहां गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पति और पत्नी के बीच झगड़े को शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही बहादुरगढ़ चौकी से एक पुलिसकर्मी आया और प्रवीण को अपने साथ थाने ले आया। बिना कसूर ही प्रवीण को रात 9 बजे तक थाने में बिठाए रखा। गांव के कुछ लोग उसे छुड़ाने पहुंचे, आरोप है कि इससे पहले ही पुलिस ने थाना परिसर में एक मेज बिछाकर उसपर शराब की कैन रख दी और उसका फोटो कैन के साथ खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित प्रवीण ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में उसपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जबकि उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि जब पुलिसकर्मी उसे घर से लेकर जा रहा था तब कोई कैन नहीं थी और न ही उसके ऊपर शराब तस्करी जैसा कोई मामला पहले से दर्ज है।

एसपी कार्यालय पहुंचे दंपती ने सीसीटीवी की फुटेज व अन्य साक्ष्य सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि दंपती ने जो आरोप लगाए हैं उनकी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। कोई दोषी होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed