{"_id":"67b0c12fc517d1a15c04a1aa","slug":"police-arrest-bike-thief-hapur-news-c-306-1-gha1001-112726-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड्ढा नहर पुल के पास से बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था। आरोपी के पास चाकू भी बरामद हुआ है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि एसआई आनंपाल राठी टीम के साथ बड्ढा नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वैठ नहर पटरी की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास चाकू बरामद हुआ। पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, बाइक के पीछे की तरफ लगी नंबर प्लेट की जांच की गई, तो वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी विजय उर्फ काला निवासी गांव दरियापुर ने बताया कि उसने बाइक करीब छह माह पहले जनपद मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र से चोरी की थी। सीओ ने बताया कि बाइक और चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।