{"_id":"6929d40aa53bf0318b075f02","slug":"police-arrest-an-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-133464-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाबालिग से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाबालिग से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Nov 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा बनाया गया वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा थी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी साजिद एक वीडियो में नाबालिग के साथ आपत्तिजनक वीडियो में नजर आ रहा है। यह वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी नंगौला जगतपाल सिंह की तहरीर पर 25 नवंबर को आरोपी युवक के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी युवक की तलाश कर रही थी।
दर्ज रिपोर्ट में नंगौला चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह ने बताया था कि वीडियो में किशोरी साजिद का नाम भी ले रही थी। सीओ ने बताया कि आरोपी साजिद को मोदीनगर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
-- --