फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused lady

Hapur News: हत्या के आरोप में वांछित महिला गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused lady
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर में 16 जून 2025 को ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने वांछित महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही महिला के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि 16 जून 2025 की रात में आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाली सलोनी पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया था। गंभीर हालत में सलोनी को उनके परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सलोनी को दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। यहां अस्पताल में उपचार के दौरान सलोनी की मौत हो गई थी। मृतका के ससुर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व उनकी टीम ने सोमवार को शशि निवासी मोहल्ला शिवनगर को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस महिला के पति मुकेश व गंगाराम और भोपाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed